शोले स्टाइल में टावर पर चढ़कर किया विरोध, 5 महीने बाद भी पत्नी को नहीं मिली प्रसूति सहायता, टावर पर चढ़कर युवक ने जमकर किया हंगामा?

Follow Us

By: नई ताक़त ।। डिजिटल टीम

On: Monday, March 30, 2026 7:02 AM

शोले स्टाइल में टावर पर चढ़कर किया विरोध, 5 महीने बाद भी पत्नी को नहीं मिली प्रसूति सहायता, टावर पर चढ़कर युवक ने जमकर किया हंगामा?

SINGRAULI NEWS:  आय दिन सिंगरौली जिले में टावर पर चढ़ने की घटनाएं (Events) सामने आ रही है,  कोतवाली क्षेत्र बैढ़न (Kotwali Area, Baidhan) के चितरवईकला गांव निवासी एक 28 वर्षीय युवक आज दिन रविवार की शाम करीब 4 बजे गांव के मोबाइल टावर के अंतिम छोड़ पर चढ़ (Climbing to the very top of the mobile tower) गया। युवक के टावर (The Young Man’s Tower) पर चढ़ने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर खुटार पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (Sub-Inspector, In-charge of Khutar Police Post)  शीतला यादव एवं तहसीलदार प्रीति सिकरवार घटनास्थल पहुंच युवक को समझाइस दी। तब कहीं युवक नीचे उतरा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दरअसल मामला चितरवईकला गांव का है। जहां इसी गांव के संतोष सेन पिता दादेराम सेन उम्र 28 वर्ष ने आज दिन रविवार की शाम करीब 4 बजे अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ (Suddenly climbed up a mobile tower) गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला यादव पुलिस बल (Police Force) के साथ स्थल पहुंच युवक को समझाइस देने लगी। उसकी मांग थी कि चितरवईकला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) कभी कभार और वह दोपहर के वक्त आती है। जिसके चलते उसके पत्नी को प्रसूति राशि नही मिल पा रही है। जबकि पॉच महीने पहले बच्ची पैदा हुई है। आगे यह भी आरोप (Blame)  लगाया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा भर्रेशाही मचाई (An Anganwadi worker engaged in bureaucratic high-handedness.) गई है। इस पर कार्रवाई हो। अन्य मांगों में यह भी शामिल है कि गांव के करीब डेढ़ दर्जन गरीबो को राशन उचित मूल्य दुकान (Fair Price Ration Shop) से नही मिला है।  राशन कार्ड उन्हें नही मिला है, तत्काल उन्हें राशन कार्ड दिलाई जाये। चौकी प्रभारी (Outpost In-charge) ने इसकी पूरी बातों को सुनकर उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दी। वहीं अंतिम समय में तहसीलदार (Tehsildar) भी पहुंची, जहां टावर से उतरने के बाद युवक एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर उसकी समस्याओं एवं मांगों को सुनकर न्याय (Delivering Justice by Listening to Problems and Demands) दिलाने का भरोसा दिया। लेकिन जिले में आये दिन टावर पर चढ़ने का यह करीब छठवीं घटना है। जिले में अपनी मांगों को मनाने के लिए अच्छा तरीका निकाला गया है। इस बात की चर्चा जोर-शोर से होने लगी है।

#

Related News

March 30, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

Leave a Comment