Singrauli News: सिंगरौली में जयंत हत्याकांड से गरमाया माहौल, बरगवां थाने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष; पुलिस कार्रवाई पर बढ़ी सियासी हलचल
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जयंत में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन की हत्या के बाद जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
इसी बीच जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान बरगवां थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जयंत चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने के मामले में कुछ लोगों को पुलिस बरगवां थाने लेकर आई है।
हत्याकांड के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। पुलिस के सामने मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।







