जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना हैः-श्री शुक्ला
Singrauli News: जल संरचनाओं के जल संरचनाओं के उन्नयन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराए जायेगे साथ ही आगामी 30 मार्च से 30 जून तक अनवरत चलने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान(Jal Ganga Enhancement Campaign) का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना है। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला(Collector Mr. Chandrashekhar Shukla) के द्वारा जल गंगा अभियान के तैयारियों की समीक्षा करते हुये विभागीय अधिकारियों को दिया गया।
कलेक्टर(Collector) ने कहा कि अभियान के दौरान समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों(participating departments) की समेकिंत पहल से नवीन जन संरचनाओं के निर्माण, भू जल संवर्धन पूर्व से मौजूद जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार तथा मरम्मत किया जाना है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे जल स्त्रोत एवं संरचना जिन्हे जीर्णोद्धार करने की आवश्यकता है ऐसी संरचनओं को चिन्हित कर लिया जायें तथा इसकी जानकारी से अवगत कराएं। Collector ने कहा कि इस अभियान कर शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 30 मार्च को किया जायेगा।
कलेक्टर ने कहा कि 30 मार्च से ही जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन कर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया जायेंगा। अभियान की व्यापक स्तर पर शुरूआत करने के लिए प्रत्येक नगरीय निकायों प्रति ग्राम पंचायतों में जन समुदायक की उपस्थिति में जल संरक्षण और अभियान प्रारंभ होगा। बैठक में कलेक्टर ने अभियान अंतर्गत पौधा रोपण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी पौधा रोपण हेतु स्थल चिन्हित करे। जल संरचनाओं के आस पास वृहद रूप से पौधा रोपण भी किया जायेगा। साथ ही इस आशय के निर्देश दिए कि अभियान की मानीटरिंग के गूगल सीट बनाकर प्रति दिन अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी अपडेट करे। साथ ही जिन अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिम्मेदारिया सौपी गई है उसे पूर्ण करे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अगर जल संरचाओं के आस पास अतिक्रमण किया गया है तो अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी करे। तथा अभियान के दौरान सम्मानित जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियो के साथ साथ आम नागरिको की भागीदारी सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर माईकेल तिर्की, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, कार्यपालन यंत्री आरईएस मनोज बाथम, उप संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।







