Sidhi News: विंध्य की पावन धरा से होगा सियासी परिवर्तन का शंखनाद

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

विंध्य की पावन धरा से होगा सियासी परिवर्तन का शंखनाद

सीधी।प्रदेश में सियासी परिवर्तन का शंखनाद सीधी और विंध्य की पावन धरा से होगा। यह बातें प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी ने जिला मुख्यालय के समीपी यशराज ढ़ाबा के समीप आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनविरोधी भाजपा(anti people BJP) के खिलाफ संघर्ष की लड़ाई आप सबको एकजुट होकर लडऩी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के हित की लड़ाई हमेशा सीधी जिले से शुरू हुई है। यह महानायकों की धरती है और अन्याय के खिलाफ अपनी प्रखर आवाज हमेशा बुलंद की है। कांग्रेस पार्टी गरीबों युवाओं महिलाओं किसानो और मजदूरों की हितों की लड़ाई लडऩे के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सह प्रभारी रणविजय सिंह ने स्वागत सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा को उसके किए वादे याद दिलाने का काम करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब घर-घर पहुंचे और भाजपा की वादाखिलाफी जनता को बताएं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि सीधी जिले की कांग्रेस पार्टी और हमारे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता की हितों की लड़ाई संगठित होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रहे हैं जिले का संगठन जमीनी स्तर तक बना हुआ है और अपनी पूरी ताकत के साथ काम कर रहा है जनता के हित की लड़ाई लडऩे में कांग्रेस का कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश: अजय

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने अतिथियों का सीधी जिले में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन आक्रोश है और प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेश में जन विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष और कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने का जो जिम्मा उठाया है और अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। मैं उन्हें यकीन दिलाता हूं कि उनकी इस लड़ाई में पूरे विंध्य के साथ सीधी जिला कंधे से कंधा मिलाकर सबसे आगे खड़ा रहेगा।

Leave a Comment