SINGRAULI NEWS: सैलरी मांगना पड़ा भारी? सिंगरौली ट्रॉमा सेंटर पर गंभीर आरोप—3 महीने का वेतन बकाया, महिला कर्मचारी को अचानक नौकरी से निकाला
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
________________________________
SINGRAULI NEWS: जिला मुख्यालय बैढ़न (District Headquarters: Baidhan) के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में वार्ड कमांडर के पद पर कार्यरत (Serving as a Ward Commander at the Trauma Center Hospital.) रितु राय ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसे तीन महीने से सैलरी नहीं दी गई (Salary has not been paid for three months) और अचानक नौकरी से निकाल (Fired from the job) दिया गया.
कलेक्टर को दिए गए आवेदन (Applications Submitted to the Collector) में रितु राय ने कहा कि वह साल 2021 से ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में वार्ड कमांडर के पद पर कार्यरत (Serving as Ward Commander at the Trauma Center, Baidhan.) थी और उसे 9,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता था. उसने आरोप (Blame) लगाया कि उसे पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं दी गई है. सैलरी मांगने पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा टालमटोल (Responsible officials evade demanding salary) की गई. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि 29 अप्रैल को जब वह हमेशा की तरह ड्यूटी पर पहुंची तो मैट्रन उर्मिला जायसवाल और सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने उसे काम करने से रोक दिया और 30 अप्रैल से अस्पताल आने से मना कर दिया. याचिकाकर्ता ने बकाया सैलरी (Petitioner’s outstanding salary) और वापस नौकरी पर रखने की मांग (Demand for Reinstatement) की है.







