उज्जैन। महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में 60 करोड़ से अधिक का दान इस साल मंदिर समिति को प्राप्त हुआ है। पूरे साल मंदिर में देश व दुनियाभर से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। एक अनुमान के मुताबिक सालभर में यहां 12 करोड़ से अधिक लोग दर्शन के लिए पहुंचे है। इनमें अधिकांश पर्यटक ही शामिल है।
महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की ये भीड़ साल 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद से बढ़ी है। नहीं तो पहले इसी मंदिर में 25-30 हजार लोग ही रोज आया करते थे। लेकिन अब यहां आंकड़ा डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गया हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे के बाद ही मंदिर समिति को मिलने वाले दान में भी काफी वृद्धि हुई है।
साल 2019 से अब तक जाने कितना दान आया मंदिर में
मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद से भक्त बढ़े तो दान में भी वृद्धि हुई है। साल 2019-20 महज 15 करोड़ रुपए के आसपास ही दान आया था। साल 2023-24 में बढक़र 59.91 करोड़ रुपए हो गए। इसके बाद साल 2024-25 में अब तक यानी माह जून-जुलाई तक 51.22 करोड़ रुपए का दान आ चुका है। यह राशि सिर्फ दान पेटियों में डाले गए दान की है। मंदिर की अन्य का हिसाब-किताब अभी बाकी है।
साल 2023 में 5.28 करोड़ लोग उज्जैन आए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढक़र 7.32 करोड़ तक पहुंच गया। श्रावण मास के लिए ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर का चांदी का गर्भगृह चमक रहा है। अंदर चांदी की दीवारों से लेकर रुद्र यंत्र आदि की सफाई की जा रही है। गर्भगृह के अंदर मौजूद चांदी की हर चीज सफाई कर चमकाई जाएगी। मंदिर के गर्भगृह में चांदी की सफाई का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया गया। कर्मचारी जलाधारी, देहरी पर लगे चांदी के दरवाजे और नंदी हॉल के दरवाजों की भी सफाई में जुटे हुए है।
MP BREAKING NEWS : हाईकोर्ट ने खनिज अधिकारियों पर लोकायुक्त में एफआईआर करने के दिए आदेश