बैढ़न में करोड़ों की सड़कों की खुली पोल, नई सड़क भी एक हफ्ते में उखड़ने लगी

Follow Us

Advertisement

बैढ़न में करोड़ों की सड़कों की खुली पोल, नई सड़क भी एक हफ्ते में उखड़ने लगी

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | बैढ़न (सिंगरौली)

बैढ़न शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनी मॉडल रोड पहले से ही जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। वहीं, गनियारी पोस्ट ऑफिस के पास हाल ही में बनी सड़क भी निर्माण के महज एक सप्ताह के भीतर उखड़ने लगी है।

नागरिकों का कहना है कि यह केवल सड़क की परतें नहीं, बल्कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। लोगों ने सड़क निर्माण में अनियमितता की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, नगर निगम की कार्यशैली को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। कुछ नागरिकों का आरोप है कि अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान की बजाय सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय दिखाई देते हैं, जबकि शहर की मूलभूत समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

#

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment