Singrauli News: सिंगरौली में एनएच-39 पर चला बुल्डोजर, नौढ़िया से देवसर-चितरंगी मार्ग तक अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सीधी-सिंगरौली एनएच-39 देवसर बाजार एवं चितरंगी मार्ग में अतिक्रमणकारियो के खिलाफ आज बुल्डोजर चला (Bulldozers were used against encroachers today.) है। सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक अतिक्रमण कारियो के खिलाफ कार्रवाई (Action against encroachers) चली। दरअसल देवसर बाजार के नौढ़िया में ठेला व्यापारी एवं दुकानदारों ने नेशनल हाईवे को भी नही बक्शा है और लगातार अतिक्रमण कर दुकानों (In Naudhiya of Devsar market, the street vendors and shopkeepers have not spared even the National Highway and are continuously encroaching upon the shops.) का विस्तार करने से सड़क सिकुड़ती जा रही थी, ऐसे में यहां रोजाना जाम लगना और तूतू-मैंमैं होना आम बात हो गई थी। अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले डेढ़ साल से कागजी घोड़ा स्थानीय उपखंड स्तर (For the past one and a half years, paper horses have been running at the local subdivision level to remove encroachments.) से दौड़ता रहा। अंतत आज सोमवार को उपखंड अधिकारी डॉ. सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम के देखरेख में ग्राम पंचायत नौढ़िया क्षेत्र में लंबे समय बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू (Encroachment removal drive begins.) की गई। तहसीलदार साक्षी गौतम, राजस्व विभाग के कर्मचारियों एवं जियावन पुलिस की मौजूदगी में ग्राम पंचायत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। बताया गया कि नौढ़िया क्षेत्र में एनएच-39 के दोनों ओर लंबे समय से छोटे-बड़े अतिक्रमण किए गए थे। अतिक्रमण के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद (A large police force is present during the anti-encroachment drive.) रहा।
नवागत एसडीएम ने लिया संज्ञान
नवागत उपखंड अधिकारी डॉ. सुशीर श्रीकृष्णा श्रीराम ने पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान नौढ़ि़या क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनहित में विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश (Instructions issued for lawful action in the public interest, treating the issue of encroachment in the Naudhiya area seriously.) दिए गए। इसके बाद राजस्व एवं पुलिस अमले की मौजूदगी में ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू (Process to remove encroachment initiated by the Gram Panchayat in the presence of revenue and police personnel.) की गई। वहीं आज सोमवार को सुबह करीब 7 बजे से यूनियन बैंक से बलदेव चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नेशनल हाईव-39 देवसर मुख्य बाजार के बाद चितरंगी तिराहा मार्ग में अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर के खिलाफ (Bulldozer action against encroachments on the Chitrangi T-junction route, beyond the Deosar main market on National Highway 39.) की गई।
तूतू-मैंमैं के बीच कार्रवाई रही जारी
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ठेला व्यापारियों ने इसका विरोध (Some street vendors opposed this.) किया। उनका आरोप था कि जिन दुकानदारों ने सड़क से सीढ़िया दुकान (Shopkeepers set up their shops on the stairs from the road.) के लिए बना लिया है, उसे भी तोड़ना चाहिए। लेकिन यहां अतिक्रमणकारी दस्ता भेदभाव पूर्वक कार्य (The encroachment squad acts discriminatorily) कर रहा है। इसी बात को लेकर कुछ ठेला कारोबारी एवं महिला ने अपनी भड़ास निकाल रही थी। हालांकि महिला की विरोध का कोई असर नही पड़ा और कार्रवाई चलती रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कल दिन मंगलवार को भी होगी और यदि अब कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई (Legal action will be taken against any person who commits encroachment.) की जावेगी। स्थानीय खंड प्रशासन ने सख्त लहजे में अतिक्रमण कारियों को चेतावनी भी दिया है। यहां बताते चले कि देवसर बाजार का अतिक्रमण हटाने की तैयारी के बीच कई बार नेता रोड़ा डाल (Leaders have repeatedly obstructed the preparations to remove encroachments from Devsar Bazaar.) दे रहे थे।







