Singrauli News: सिंगरौली में देर रात बड़ा हादसा, सासन-मयार नदी में गिरी स्कॉर्पियो; सवारों को सुरक्षित निकाला, SDRF की टीम मौके पर
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली के सासन-मयार नदी क्षेत्र में देर रात करीब 1 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना में शामिल लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची SDRF की टीम की मौजूदगी में हाइड्रा की मदद से वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।







