Singrauli News: उज्जैनी में अडानी की भूमिगत कोयला खदान पर गंभीर आरोप, निजी जमीनों में छोड़ा जा रहा दूषित पानी
ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप, विरोध करने पर ग्रामीणों पर ही पुलिसिया कार्रवाई से बढ़ा आक्रोश
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत उज्जैनी में संचालित अडानी कंपनी की भूमिगत कोयला खदान के प्रबंधन पर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए (Local villagers have leveled serious allegations against the management of the Adani company’s underground coal mine operating in Ujjaini.) हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान से निकलने वाला दूषित पानी प्रभावित ग्रामीणों की निजी जमीनों में छोड़ा (Contaminated water from the mine was discharged onto the private lands of affected villagers.) जा रहा है। इससे उनकी जमीनों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी(There remains a risk of damage to the environment.) हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित खदान प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष लिखित आवेदन (Written application submitted to the concerned mine management and administrative officials) देकर अपनी परेशानी रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती (Resentment grows among villagers as the problem remains unresolved despite their complaints.) जा रही है।

सबसे गंभीर सवाल पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर उठ (Serious questions have arisen regarding the role of the police administration.) रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अपनी जमीनों में दूषित पानी छोड़े जाने का विरोध (The villagers allege that when they protested against the release of contaminated water into their lands) करते हैं और अपने अधिकारों की आवाज उठाते हैं, तो उनकी समस्या सुनने के बजाय पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हीं ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई (Instead, the police administration took action against those very villagers.) की जाती है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अपनी निजी जमीन और पर्यावरण की सुरक्षा की मांग (Demand for the protection of private land and the environment) करना क्या ग्रामीणों का अपराध है? यदि खदान का दूषित पानी वास्तव में निजी खेतों में छोड़ा जा (If the mine wastewater is actually released onto private farms) रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

प्रशासन से उठे ये सवाल
खदान से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच अब तक क्यों नहीं कराई गई?
ग्रामीणों की निजी जमीनों में पानी छोड़े जाने की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
प्रभावित किसानों की जमीन और फसलों को हुए संभावित नुकसान का सर्वे कब कराया जाएगा?
विरोध करने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई के आरोपों की निष्पक्ष जांच कौन करेगा?
क्या खदान प्रबंधन को पर्यावरणीय नियमों के तहत पानी के उचित निस्तारण की जिम्मेदारी से छूट मिली हुई है?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित पर्यावरण विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दूषित पानी का निजी जमीनों में छोड़ा जाना तत्काल बंद कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर शिकायत पर कब संज्ञान लेता है, या फिर उज्जैनी के ग्रामीण अपनी जमीन और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क | जैसा दिखेगा, वैसा छपेगा।







