Singrauli News: सिंगरौली में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, गुरबाणी कीर्तन और अखंड लंगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रेम, सेवा और समानता के संदेश से गूंजा गुरुद्वारा साहिब

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, गुरबाणी कीर्तन और अखंड लंगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रेम, सेवा और समानता के संदेश से गूंजा गुरुद्वारा साहिब

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व आज मंगलवार को बैढ़न स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया (Celebrated with devotion, joy, and religious fervor) गया।

इस पावन अवसर पर जयंत, बैढ़न सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे(On this auspicious occasion, a large number of devotees arrived from Jayant, Baidhan, and the surrounding areas.) । संगत ने गुरु दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरबाणी कीर्तन और शबद गायन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो (May the entire Gurdwara complex be filled with a spirit of devotion through Gurbani Kirtan and the singing of Shabad.) उठा। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से प्रतिदिन सुबह पांच बजे प्रभात फेरियां निकाली जा रही थीं। वहीं 22 नवंबर से प्रारंभ अखंड पाठ साहिब की आज मंगलवार की सुबह 9 बजे विधिवत संपूर्णता हुई। इसके बाद स्थानीय जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया (Following this, the local group performed Gurbani Kirtan.) । विशेष रूप से तख्त श्री पटना साहिब के हजूरी रागी भाई जगत सिंह जी ने मधुर कीर्तन एवं गुरु महाराज की शिक्षाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।

 

 

 

पंगत में बैठ कर किया प्रसाद ग्रहण
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश सोनी, एसडीओपी मोरवा अमित कुमार आईपीएस, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह और नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी शामिल हुए (Prominent citizens and officials participated.) । दोपहर में सरबत के भले की अरदास की गई। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सभी वर्गों और धर्मों के लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण (Following this, the Guru’s *langar* (community kitchen) was served, in which people from all walks of life and religions sat together in rows to partake of the *prasad* (sanctified food).) किया। वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी के मानवतावादी विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि नाम जपो, किरत करो और वंड छको का उनका संदेश समाज को प्रेम, समानता, परिश्रम और सेवा का मार्ग दिखाता है। आयोजन के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने संगत एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त (At the conclusion of the event, the Gurdwara Management Committee expressed its gratitude to the congregation and the guests.) किया।

 

#

Related News

November 25, 2026

November 25, 2026

November 25, 2026

November 25, 2026

November 25, 2026

November 24, 2026

Leave a Comment