Singrauli News: सिंगरौली में कैनाल सड़क के गड्ढों पर चला मरम्मत का काम, पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की पहल पर NTPC शक्तिनगर ने शुरू कराया सुधार; लोगों को मिली राहत की उम्मीद
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली तेलगवां-जुवाड़ी पुल तक जाने वाली एनटीपीसी कैनाल सड़क (NTPC canal road leading to the Telgawan-Juwadi bridge) पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन (Traffic disrupted due to large potholes) में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली (Regarding the poor condition of the road – Singrauli Municipal Corporation) के वार्ड क्रमांक 36 के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा द्वारा कई बार पत्राचार के माध्यम से एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन को अवगत (NTPC Shaktinagar Management was informed through correspondence.) कराया गया था।
पार्षद द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए एनटीपीसी शक्तिनगर के सहयोग से कैनाल सड़क (Canal Street in collaboration with NTPC Shaktinagar) के तेलगवां से जुवाड़ी पुल तक गड्ढों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया (Work on repairing the potholes has been initiated.) गया है। मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत (This is causing significant commuting difficulties for drivers of two-wheelers and four-wheelers.) होती थी। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की उम्मीद जताई (People expressed hope for relief after the repair work started.) है।
पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने सड़क की समस्या को संज्ञान में लेकर मरम्मत कार्य शुरू कराने में सहयोग के लिए एनटीपीसी शक्तिनगर प्रबंधन (NTPC Shaktinagar management for their cooperation in taking cognizance of the road issue and initiating repair work.) का आभार व्यक्त किया।साथी उन्होंने संबंधित विभाग के लोगों को यह भी कहा कि जो भी निर्माण कार्य हो गुणवत्ता के साथ हो







