Singrauli News: सिंगरौली में हादसे के बाद फरार एंबुलेंस को पुलिस ने खोज निकाला, बदले गए बंपर से भी नहीं बच सका वाहन; अब फरार चालक की तलाश तेज
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली थाना क्षेत्र में बीते दिनों सब्जी मंडी के समीप वार्ड क्रमांक 3 स्थित बीईएमएल कॉलोनी के पास सड़क हादसे के बाद फरार हुई एंबुलेंस को मोरवा पुलिस ने ढूंढ निकाला (Morwa police tracked down the ambulance that had fled the scene of a road accident.) है। उक्त एंबुलेंस एनसीएल के झिंगुरदह अस्पताल में तैनात बताई (The ambulance is reported to be stationed at NCL’s Jhingurdah Hospital.) जा रही है। पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा करा लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश जारी (The police have impounded the vehicle at the station, while the search for the driver, who fled after the accident, is ongoing.) है।
जानकारी अनुसार घटना 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 8 ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई रविंद्र कुमार सोनी घटना के समय वह अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान बीईएमएल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक आ रही एंबुलेंस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार (Meanwhile, near BEML Colony, an ambulance coming at high speed and recklessly hit his scooter.) दी। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने मौके पर खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त (The ambulance driver also collided with other vehicles parked at the scene, damaging several of them.) हो गए। हादसे में रविंद्र कुमार सोनी को चोट आई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू (Based on the complaint, the police registered a crime and started investigation.) की है। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को सौंपी (The investigation of the case has been entrusted to Assistant Sub-Inspector Sunil Kumar Dubey.) गई है।
एम्बुलेंस पुलिस के कब्जे में,चालक की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना प्रभारी (Given the seriousness of the matter, the Morwa Station House Officer…) डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस तक पहुंच (Police access to ambulance involved in accident during investigation) गई। बताया जा रहा है कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए एंबुलेंस वाहन क्रमांक आरजे 14 पीएच 5073 के बंपर सहित कुछ अन्य हिस्सों को बदल दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसे ढूंढ निकाला (Despite this, the police identified the vehicle and tracked it down.) । पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। अब फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और चालक की भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो (The other facts related to the accident and the role of the driver will become clear only after the police investigation.) सकेगी।







