Singrauli News: सिंगरौली के सरई में कोलयार्ड से हाहाकार;  घरों में कोयले की धूल, बीमारियों से बेहाल रहवासी; सांसद के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली के सरई में कोलयार्ड से हाहाकार;  घरों में कोयले की धूल, बीमारियों से बेहाल रहवासी; सांसद के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली प्रदूषण से राहत?

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली सरई रेलवे स्टेशन पर बने कोलयार्ड यहां के रहवासियों के लिए आफत बन (The coal yard at Singrauli Sarai railway station has become a problem for the residents.)  गया है। तीन महीने पहले सांसद ने निरीक्षण कर आश्वस्त किया था कि यहां से कोलयार्ड हटा दिया जाएगा और यहां की स्थिति और भी बद से बद्तर (Three months ago, the MP inspected the place and assured that the coal yard would be removed from here and the situation here would become worse.) होती जा रही है।

 

 

 

दरअसल रेलवे स्टेशन सरई के यात्री प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 पर रेलवे की मंजूरी के बाद कोलयार्ड बना (Following railway approval, a coal yard was constructed on passenger platform number 2 at Sarai railway station.) दिया गया है। यहां पर पर्यावरण प्रदूषण विभाग ने साल में 4.80 लाख मेट्रिक टन कोयले की लोडिंग एवं परिवहन करने का अनुमति दिया  (The Department of Environmental Pollution has granted permission for the loading and transportation of 4.80 lakh metric tonnes of coal per year.) है, लेकिन यहां के रहवासियों का आरोप है कि सालाना 25 से 30 लाख मेट्रिक टन का भंडारण और लोडिंग तथा परिवहन किया जा (25 to 30 lakh metric tonnes can be stored, loaded and transported annually.) रहा है। रेलवे स्टेशन से करीब आधा दर्जन कंपनियों में कोयला परिवहन (Coal transportation from the railway station to about half a dozen companies) किया जा रहा है।

 

 

 

यहां के रहवासियों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर कोलयार्ड बनाने से कोयले के डस्ट का भरमार लगा (Residents allege that the construction of a coal yard at the railway station has led to a flood of coal dust.) रहता है और यहां के रहवासियों का जीवन दुस्वार हो गया है। घरों के छत, दिवाल, खिड़की व खपड़ैल मकान में केवल कोयले का डस्ट ही नजर आता है। इससे तरह-तरह के बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि तीन महीने पहले सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सरई रेलवे स्टेशन पहुंच कोलयार्ड का मुआयना किया था और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कोलयार्ड यहां से हटेगा, परंतु सांसद के यहां से जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर कोयले का भंडारण और भी तेजी से शुरू (The coal yard will be removed from here, but following the Member of Parliament’s departure, the storage of coal at the railway station has begun at an even faster pace.) हो गया है।

इनका कहना:-

2023 से यह देखा जा रहा है कि जितने भी जनप्रतिनिधि आ रहे हैं, इस कोलयार्ड को अभी तक नही हटा पाए। हटाना है कि नही, यह कोई जरूरी नही है, लेकिन विस्थापित यहां से जरूर करें। क्योंकि यहां के रहवासियों को काले प्रदूषण से इतना परेशानी हो रहा है कि शरीर में दाने निकलने आएं हैं।

रमेश कुमार जायसवाल

निवास सरई, रेलवे स्टेशन रोड

इनका कहना:-

सन् 2023 से कोयलायार्ड अदाणी का सरई स्टेशन पर डम्पिंग के कारण इतना ज्यादा प्रदूषण हो रहा है कि हम, हमारा परिवार एवं मोहल्लेवासी इतना परेशानी है कि बीमारियों से बीमारी फैल रहा है और अब तो मुहॅ से काले-काले कफ भी निकलने लगे हैं।

शिवम जायसवाल

निवास सरई, रेलवे स्टेशन रोड

इनका कहना:-

कोयले की डस्ट से हमसब परेशान हो चुके हैं। घर के अंदर-बाहर सिर्फ कोयले का डस्ट ही दिखाई देता है। तरह-तरह के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। रेलवे कंपनियों से कमाई कर रहा है और बीमारी हम लोग झेल रहे हैं।

दिलीप जायसवाल

निवासी सरई

#

Related News

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

October 19, 2026

Leave a Comment