Singrauli News: सिंगरौली में बाजारों की अव्यवस्थाओं पर पुलिस सख्त, जाम-अतिक्रमण से लेकर नशे के कारोबार तक पर कार्रवाई की तैयारी
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली शहर के बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत (Strengthening the safety of traders, traffic management, and law and order in the markets of Singrauli city.) बनाने के लिए सिंगरौली पुलिस ने पहल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी समस्याओं और बाजारों की अव्यवस्थाओं पर चर्चा (Police officials held a meeting with traders to discuss security-related concerns and issues regarding disorder in the markets.) की। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने से लेकर अतिक्रमण हटाने, यातायात सुधारने और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया (Discussions were held on several important issues, ranging from increasing CCTV surveillance and removing encroachments to improving traffic and taking action against illegal narcotics.) गया।
पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देशन एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में रूस्तम जी कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक (A meeting held at the Rustamji Conference Hall under the direction and guidance of ASP Sarvapriya Sinha.) में सीएसपी विन्ध्यनगर हेमंत कुमार सिंह ने व्यापारी प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा बाजारों की सुरक्षा और सुचारु संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा (He listened to the problems and suggestions of the traders and discussed in detail the issues related to security and smooth functioning of the markets.) की। बैठक में शराब दुकानों को निर्धारित समय के अनुसार रात 11:30 बजे तक बंद कराने और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करने का मुद्दा भी उठाया (The issue of taking action in the event of a violation of rules was also raised.) गया। शहर में समूहों में आने वाले व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों(To monitor suspicious activities of people coming in groups in the city and to prevent illegal drugs.) की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने पर चर्चा हुई। बैठक में थाना प्रभारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मंडियों और बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं को दूर करने पर जोर
बैठक में प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित (The meeting addressed the installation of CCTV cameras in major markets, at intersections, and in sensitive locations, as well as ensuring their regular monitoring.) करने पर जोर दिया गया। कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता (Need to install additional cameras to strengthen the control room’s surveillance system.) भी सामने आई। साथ ही बाजारों में जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा खराब ट्रैफिक सिग्नलों की मरम्मत (Additionally, taking action against those causing traffic congestion, improper parking, or obstructions in marketplaces, as well as repairing faulty traffic signals.) कराने पर चर्चा हुई। गल्ला मंडी और सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु बनाने के साथ बस स्टैंड क्षेत्र की यातायात, पार्किंग और सुरक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण (Ensuring smooth traffic flow by removing encroachments in the grain market (galla mandi) and vegetable market (sabzi mandi), and addressing issues related to traffic, parking, and security in the bus stand area.) पर भी जोर दिया गया। इन कार्यों के लिए ननि और विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने, सीसीटीवी कैमरों के लिए बिजली की व्यवस्था (For these tasks, coordinate with the Municipal Corporation and the Electricity Department to remove encroachments and arrange for a power supply for CCTV cameras.) करने और बाजारों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने की जरूरत बताई गई।







