Singrauli News: सिंगरौली में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर सीईओ का एक्शन, उपयंत्री का वेतन कटेगा और लापरवाह अधिकारियों को नोटिस?
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय ने निर्माण कार्यों की समीक्षा में लापरवाही सामने (Negligence has come to light during a review of construction works by Singrauli Zila Panchayat Chief Executive Officer (CEO) Sanghpriya.) आने पर उपयंत्री का तीन दिन का वेतन काटने, ब्लॉक समन्वयकों का मानदेय रोकने और कई उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश (Instructions issued to deduct three days’ salary of sub-engineers, withhold the honorarium of block coordinators, and issue show-cause notices to several sub-engineers.) दिए हैं। उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में शुरू और पूरा करने की हिदायत दी।
जिला पंचायत सीईओ ने 24 अक्टूबर को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे और अप्रारंभ निर्माण कार्यों की समीक्षा (Review of ongoing and not-yet-started construction works under various schemes) की। इस दौरान कार्यों की प्रगति, पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने और मानव दिवस सृजन की स्थिति पर चर्चा (Discussion on the progress of works, issuance of completion certificates, and the status of person-day generation.) हुई। लापरवाही और कम प्रगति वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश (Directives issued for action against concerned officials and employees regarding negligence and tasks with poor progress.) दिए गए। वहीं सर्वशिक्षा अभियान के तहत आवंटित क्षेत्र में निर्माण कार्यों में रुचि नहीं लेने के कारण उपयंत्री संजय ताम्रकार का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश (Instructions issued to deduct three days’ salary of Sub-Engineer Sanjay Tamrakar for failing to take an interest in construction works within the area assigned under the Sarva Shiksha Abhiyan.) दिए गए। वही वॉश ऑन व्हील योजना में बेहद कम प्रगति और सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण में लापरवाही (Very limited progress in the ‘Wash on Wheels’ scheme and negligence in the construction of community sanitation complexes.) के चलते जनपद पंचायत देवसर और बैढ़न के ब्लॉक समन्वयकों का अक्टूबर माह का मानदेय रोकने के आदेश दिए गए।
उपयंत्रियों को नोटिस,34 कार्य पूर्ण करने 10 दिन की डेड लाइन
विकसित भारत-जी राम जी योजना में सबसे कम पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने और न्यूनतम मानव दिवस सृजन (Lowest number of completion certificates issued and minimum person-days generated under the Viksit Bharat-G Ram Ji scheme) करने वाले उपयंत्रियों मनोज वर्मा, संजय सिंह, सतीश पटेल, विनोद मिश्रा, संजय वर्मा और चंदन सिंह सहित अन्य संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। नयाटोला में चेकडैम सह पुलिया निर्माण में लापरवाही पर संबंधित उपयंत्री को भी नोटिस जारी किया (A notice was also issued to the concerned sub-engineer regarding negligence in the construction of a check dam-cum-culvert in Yatola.) जाएगा। वहीं समीक्षा बैठक में फिनिशिंग स्तर पर पहुंचे 34 निर्माण कार्यों को 5 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला खनिज प्रतिष्ठान के अप्रारंभ कार्य 5 नवंबर तक शुरू करने तथा पूर्ण आंगनबाड़ी भवनों के प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जारी करने को कहा गया। सर्वशिक्षा अभियान के पुराने अप्रारंभ कार्य सात दिन में शुरू करने और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के लंबित कार्यों को सात से दस दिन में प्रारंभ कराने के निर्देश (Instructions issued to commence pending Rural Engineering Service works within seven to ten days.) दिए गए। सहुआर पुलिया और हैचरी निर्माण की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई। परसौना, नौढ़िया और उर्ती मरचेरा टोला में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सात दिन में शुरू करने को कहा गया।







