Singrauli News: सिंगरौली में 15 महीने से खनिज न्यास मंडल की बैठक गायब, ₹1600 करोड़ के बजट के बीच सैकड़ों विकास कार्य अटके; जनप्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ी

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में 15 महीने से खनिज न्यास मंडल की बैठक गायब, ₹1600 करोड़ के बजट के बीच सैकड़ों विकास कार्य अटके; जनप्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ी

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली जिले में पिछले करीब 15 महीनों के अधिक समय से जिला खनिज न्यास मंडल की बैठक आयोजित नही की गई (No meeting of the District Mineral Foundation board has been held for over 15 months.) , जिसमें प्रस्तावित सैकड़ो कार्य हरी झंडी का इंतजार कर रहे(Hundreds of proposed projects are awaiting the green light.)  हैं। वहीं खनिज न्यास मंडल की बैठक न होने से सांसद-विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन से नाराज चल (MPs, MLAs and other public representatives are angry with the district administration due to the non-holding of the Mineral Trust Board meeting) रहे हैं।दरअसल जिले में नियमानुसार तीन से छ: महीने के अंदर एक बार जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक आयोजित करना आवश्यक (It is mandatory to hold a meeting of the District Mineral Foundation in the district at least once every three to six months, in accordance with the rules.) है, परंतु जिले में पिछले करीब 15 महीने से जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित नही (No meeting of the District Mineral Foundation Trust Board has been held in the district for about the last 15 months.) की गई है।

 

 

 

जानकारी में बताया जा रहा है कि 25 जून 2025 को तत्कालीन कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के कार्यकाल में खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित की गई (A meeting of the District Mineral Foundation Trust Board was held during the tenure.) थी,उस दौरान जिले के विकास संंबंधी सांसद, विधायक, महापौर, ननि अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा दिये गये प्रस्तावित कार्यो को भोपाल मंजूरी के लिए भेजा गया था, परंतु कुछ तकनीकि कार्यो के चलते उक्त प्रस्तावो को वापस कर दिया गया (However, the said proposals were returned due to certain technical issues.)  था और नये तरीके से विकास संबंधी प्रस्ताव मंगाए गये। यह सब कुछ पत्राचार चलता रहा। इसी दौरान कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला का तबादला हो गया और नये कलेक्टर गौरव बैनल आये, जहां उनके कार्यकाल में खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक एक बार भी नही बुलाई गई (Not a single meeting of the District Mineral Foundation Trust board was convened during the tenure.) और इसी बीच मई महीने में डीएमएफ फंड को लेकर भारत सरकार से नये नियम आ (In the middle of May, new rules came from the Government of India regarding DMF fund.)  गये।

 

 

यहां बताते चले कि पहले मात्र 900 करोड़ रूपये में से सिंगरौली को केवल 50-60 करोड़ रूपये उपलब्ध कराया जाता था और नये नियम के तहत शत-प्रतिशत करीब 900 करोड़ रूपये सिंगरौली में ही खर्च होगा। दो साल का बजट करीब 1600 करोड़ रूपये सिंगरौली के पास है। बैठक न होने से विकास कार्य लटके रहे (Development projects remained stalled due to the lack of meetings.) , इसी के चलते सांसद, विधायक, तत्कालीन कलेक्टर गौरव बैनल से नाराज भी चल रहे थे। खनिज न्यास मंडल की बैठक क्यों नही बुलाई जा रही थी, उसमें यही बताया जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री ने खनिज न्यास मंडल की बैठक लिये (At the state level, the Chief Minister held a meeting of the District Mineral Foundation board.) थे, इसके बाद कुछ नये दिशा-निर्देश दिये गये और जिला प्रशासन को इसी दिशा-निर्देश का इंतजार था। फिलहाल 15 महीने से खनिज न्यास मंडल की बैठक आयोजित न होने से सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की समस्याएं मुॅह उबाये खड़ी (Due to the failure to hold the event, hundreds of local issues remain unaddressed and loom large.) हैं।

 

 

कलेक्टर से खपा चल रहे थे मंत्री से लेकर सांसद-विधायक तक
करीब 15 महीने से खनिज न्यास मंडल की बैठक न आयोजित किये जाने से मंत्री से लेकर सांसद-विधायक भी नाराज चल (Ministers, MPs and MLAs are also upset over the Mineral Trust Board meeting not being held for the last 15 months.) रहे थे। ऐसी जानकारी सूत्रो के हवाले से मिली है। सांसद एवं विधायक की मंशा थी कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कुछ महीने शेष (The intention of the MP and MLA was that the urban body and three-tier Panchayat elections were in the few months left.) हैं और क्षेत्र में अनेको समस्याएं हैं। मंत्री एवं सांसद-विधायक ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वस्त भी करते(Ministers, Members of Parliament, and Members of the Legislative Assembly also provide assurances regarding the resolution of villagers’ problems.)  थे, जनप्रतिनिधियों की यही मंशा रही है कि चुनाव के पहले नये कार्य पूर्ण (It has been the intention of the public representatives that new works should be completed before the elections.) हो जाए, परंतु तत्कालीन कलेक्टर गौरव बैनल जनप्रतिनिधियों के बातो को नजर अंदाज कर दे रहे थे।

इनका कहना:-
अब नये कलेक्टर आएं हैं, जल्द ही खनिज न्यास मंडल की बैठक होगी, कई महीनो से बैठक न होने से निश्चित रूप से विकास कार्य प्रभावित हुये हैं।
राजेन्द्र मेश्राम
विधायक
विधानसभा क्षेत्र, देवसर
इनका कहना:-
अभी इसी साल मई के महीने में खनिज प्रतिष्ठान मद के नियम में परिवर्तन हुआ है। बेसलाइन सर्वे की कार्रवाई कर ली गई है। शासन के निर्देशों के तहत आगे की कार्रवाई की जावेगी।
आकांक्षा पटेल
प्रभारी अधिकारी एवं उप संचालक खनिज विभाग, सिंगरौली

 

#

Related News

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

November 23, 2026

Leave a Comment