Singrauli News: हनुमान मंदिर औड़ी में आस्था का महाकुंभ; अखंड रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारा, विधायक से लेकर भाजपा पदाधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
नई ताकत न्यूज नेटवर्क,
हिमांशु सिंह,/देवेंद्र तिवारी
Singrauli News: सिंगरौली धर्म, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब हनुमान मंदिर, औड़ी में आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की विधिवत पूर्णाहुति (A remarkable confluence of social harmony was witnessed during the formal conclusion of the *Akhand Shri Ramcharitmanas Path* (uninterrupted recitation of the *Shri Ramcharitmanas*) held at the Hanuman Temple in Audi.) के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण (Following this, a grand community feast (*bhandara*) was organized. Such a massive surge of devotees turned out for this religious event that the temple premises became imbued with an atmosphere of deep devotion.) और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में राजनीति, पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र, व्यापार जगत और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क के संपादक श्री अवनीश तिवारी द्वारा कराया गया। अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन एवं विधिवत पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे (A community feast (bhandara) organized following the conclusion and formal ritual completion (purnahuti) of the unbroken recitation of the Shri Ramcharitmanas.) में श्री तिवारी ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को महाप्रसाद वितरित किया। आयोजक की ओर से अतिथियों और भक्तजनों का आत्मीय स्वागत (A warm welcome to the guests and devotees on behalf of the organizer) किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ सेवा और समर्पण की भावना ने कार्यक्रम (The program was marked by religious rituals and a spirit of service and dedication.) को विशेष बना दिया।

राजनीति, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 के विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार, भाजपा महामंत्री विक्रम सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खरवार, भाजपा नेता ध्रुव सिंह, बद्रीनारायण वैश्य, भाजपा उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, भाजपा युवा नेता सौरभ देव पांडेय सहित अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने सहभागिता की।

इसके अलावा दैनिक भास्कर के संपादक संजय सिंह, काल चिंतन के उपसंपादक नीरज पांडेय, सिंगरौली मिरर के संपादक रामा शाह, पीपुल्स समाचार के राघवेंद्र सिंह, बंसल न्यूज के रूपेश चौबे, उल्टी दुनिया के संपादक राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सत्या होटल इंटरनेशनल के संचालक एसडी सिंह, राजेश्वरी पाठक मोरवा, आई.पी. सिंह माजन, करणी सेना जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, धीरज सिंह, रघुवर सिंह, बब्बू भाई माजन, कृष्णा शाह, ABBEP जिला अध्यक्ष राजेश दुबे, नितिन द्विवेदी, पीसी पटेल कंपनी से विश्वजीत सिंह, बालाजी पेट्रोल पंप संचालक नरेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, रावेंद्र सिंह, प्रवीण गोस्वामी, अनुज सिंह, आशीष शुक्ला, संविदाकार मेवालाल शाह, शिवसागर शाह, जितेंद्र कुशवाहा (बिंदु), उमेश पटेल, रमेश शाह, संतोष दुबे, अजय शर्मा, प्रदीप तिवारी, सुरेश पांडेय फौजी, विवेक त्रिपाठी, प्रज्ञा बैटरी संचालक आदि नारायण मिश्रा, राकेश वर्मा, विनीत द्विवेदी, थाना प्रभारी मोरवा ज्ञानेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, हर्ष नारायण पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारी नाथ पांडेय एवं विजेंद्र पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिश्तेदारों, ग्रामीणों और भक्तों की सहभागिता ने बनाया आयोजन यादगार
इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां ही नहीं, बल्कि नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क का पूरा परिवार, रिश्तेदार, गांव के लोग और दूर-दराज से हनुमान जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।

आयोजक अवनीश तिवारी की ओर से सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, सहयोगियों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन इस बात का संदेश दे गया कि धार्मिक आस्था जब सेवा और सामाजिक एकजुटता से जुड़ती है, तो समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने की ताकत रखती है।
*जय श्रीराम! जय हनुमान!*








