Singrauli News: सिंगरौली के बरहपान हादसे ने झकझोरा पूरा क्षेत्र, तीन मौतों से टूटे परिवार के बीच पहुंचे सांसद-विधायक; रेडक्रॉस से पीड़ितों को लाखों की आर्थिक मदद

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली के बरहपान हादसे ने झकझोरा पूरा क्षेत्र, तीन मौतों से टूटे परिवार के बीच पहुंचे सांसद-विधायक; रेडक्रॉस से पीड़ितों को लाखों की आर्थिक मदद

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत बरहपान में बीती रात कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और चार लोगों के घायल होने की हृदयविदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों (After the heartbreaking incident of death of three members of the same family and injury of four people due to collapse of a mud house at night, public representatives) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंगलवार को सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी (He met with the families of the victims to express his condolences, and inquired about the treatment and health status of the injured.) ली।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में अरुण विश्वकर्मा, उनकी 65 वर्षीय मां संतुलिया देवी और दो वर्षीय मासूम बेटी पुष्पा विश्वकर्मा की असामयिक मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र (Four other family members were injured. The deaths of three members of the same family have sent shockwaves throughout the region.) में शोक का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा (Public representatives paid tribute to the deceased, offered solace to the bereaved families, and assured them of all possible assistance.) दिया।

 

 

रेडक्रॉस से प्रदान की गई सहायता राशि
इस दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल (During this period, through the Red Cross, Rs 1 lakh each was given to the next of kin of the deceased and Rs 1 lakh each to the next of kin of the injured.) को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक रामनिवास शाह ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपे। जनप्रतिनिधियों ने घायलों के समुचित उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना (Public representatives wished for proper medical treatment and a speedy recovery for the injured.) की।

#

Related News

November 11, 2026

November 11, 2026

November 11, 2026

November 11, 2026

November 11, 2026

November 11, 2026

Leave a Comment