Singrauli News: सिंगरौली में कोल माइंस प्रबंधन पर श्रमिकों का बड़ा हमला; 7 साल का बकाया दबाने और बिना नोटिस नौकरी से निकालने का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में कोल माइंस प्रबंधन पर श्रमिकों का बड़ा हमला; 7 साल का बकाया दबाने और बिना नोटिस नौकरी से निकालने का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली जेपी मझौली कोल माइंस में कार्यरत रहे श्रमिकों (Workers who were employed at the JP Majhauli coal mines in Singrauli) ने अवतार सिंह एंड कंपनी एवं करन सिंह एंड कंपनी के प्रबंधन पर आर्थिक शोषण और लंबित भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया (The management was accused of economic exploitation and failure to make outstanding payments.)  है। इस संबंध में श्रमिकों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर वर्ष 2019 से अब तक के बकाया भुगतान की जांच कराकर राशि दिलाने की मांग (A request was submitted to the Collector during a public hearing, seeking an investigation into outstanding payments due since 2019 and the disbursement of the owed amounts.) की है।

 

 

आवेदन में श्रमिकों ने बताया कि वे वर्ष 2019 से कंपनी के अधीन पीसी ऑपरेटर, डोजर ऑपरेटर, ग्रेडर, टिपर चालक, सुपरवाइजर और ब्लास्टिंग हेल्पर सहित विभिन्न पदों पर काम कर रहे थे। उनका आरोप है कि अप्रैल 2024 से कंपनी ने अपना नाम बदलकर करन सिंह एंड कंपनी कर लिया, लेकिन प्रबंधन और अधिकारी पूर्ववत रहे। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें निर्धारित दर के अनुसार भुगतान भी नहीं किया गया (The workers state that they were not even paid according to the prescribed rate.) । इसके अलावा बोनस, अवकाश, पूर्ण वेतन, राष्ट्रीय त्योहारों का भुगतान, रविवार का दोगुना वेतन, ग्रेच्युटी, छंटनी हितलाभ और सीएमपीएफ एवं पीएफ की राशि भी लंबित है।

 

 

 

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि 10 जुलाई 2026 से बिना पूर्व सूचना दिए उन्हें काम से हटा दिया गया (They were removed from their jobs without prior notice.) । अब कंपनी की मशीनें और वाहन बाहर भेजे जा रहे हैं। विरोध करने और बकाया भुगतान मांगने पर अधिकारियों द्वारा कथित रूप से धमकियां दी जा रही (Officials are allegedly issuing threats in response to protests and demands for the payment of outstanding dues.) हैं। श्रमिकों ने कलेक्टर से मांग की है कि संपूर्ण बकाया भुगतान का हिसाब कराकर राशि दिलाई जाए तथा भुगतान होने तक कंपनी की शेष मशीनों और वाहनों (The workers have demanded from the Collector that the entire outstanding payment be calculated and the amount be given to them and till the payment is made, the remaining machines and vehicles of the company should be seized.) को बाहर ले जाने पर रोक लगाई जाए। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, देवसर एसडीएम, जेपी प्रबंधन और बरगवां थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

#

Related News

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

November 12, 2026

Leave a Comment