Breaking News: ₹1,000 के नए नोट की वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप; सरकार ने खोली अफवाहों की पोल, RBI ने नोट दोबारा जारी करने का नहीं किया ऐलान
Breaking News: इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीले रंग के 1,000 रुपये के नए नोट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल (Images and videos of a new yellow-colored 1,000-rupee note are going viral rapidly on social media platforms like Telegram.) हो रहे हैं, जिसके बाद देश भर में नई करेंसी आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं(Following this, all sorts of speculations began across the country regarding the introduction of new currency.) । हालांकि, केंद्र सरकार की आधिकारिक एजेंसी पीआईबी (PIB) फैक्ट चेक यूनिट ने इन सभी खबरों का संज्ञान लेते (Taking cognizance of all these news, the PIB Fact Check Unit, the official agency of the Central Government,) हुए साफ कर दिया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1,000 रुपये का कोई नया बैंक नोट जारी करने या इसे दोबारा बाजार में लाने से जुड़ी कोई घोषणा नहीं(The Reserve Bank of India (RBI) has not made any announcement regarding the issuance of a new ₹1,000 banknote or its reintroduction into the market.) की है।
सरकार ने नागरिकों से की सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील, बिना जांचे फर्जी खबरें शेयर करने से बचने की दी सलाह
सरकारी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए देश के नागरिकों से सतर्क (The government agency issued a post on social media, urging citizens to be cautious.) रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना या दावे की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोतों (RBI या वित्त मंत्रालय) से करने की अपील (An appeal to verify any suspicious information or claims solely through official sources (RBI or the Ministry of Finance).) की है। अधिकारियों ने कहा कि बिना वेरिफिकेशन के ऐसी भ्रामक सामग्री को शेयर करने (Officials said that sharing such misleading content without verification) से बचें। वर्तमान में देश में भारतीय रिजर्व बैंक की ‘महात्मा गांधी (नई) सीरीज’ के तहत केवल 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये के बैंक नोट ही पूरी तरह से वैध और चलन में मौजूद हैं।
नवंबर 2016 में बंद हुआ था मूल ₹1,000 का नोट, मई 2023 में ₹2,000 के नोट को भी चलन से बाहर कर चुका है आरबीआई
उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के दौरान काले धन और भ्रष्टाचार पर लगाम (It is noteworthy that during demonetization on November 8, 2016, black money and corruption were curbed.) लगाने के लिए 500 और 1,000 रुपये के तत्कालीन नोटों को अमान्य कर दिया गया (The notes in circulation at the time were rendered invalid.) था। बाद में सरकार ने 500 रुपये का नया नोट जारी किया और 2,000 रुपये का नोट पेश किया था, लेकिन 1,000 रुपये के नोट को कभी वापस नहीं लाया गया। इसके बाद मई 2023 में आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट को भी वापस लेने का फैसला किया था (A decision was also taken to withdraw the note.) । सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1,000 रुपये के नए नोट को लेकर चल रही सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं।







