Breaking News: जियो का धमाकेदार न्यू ईयर ऑफर; अब 4G और 5G पर डेटा की कोई सीमा नहीं, पुराने प्लान की छुट्टी कर कंपनी ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा
कंपनी का नया 28 दिन वाला प्लान 399 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलेंगे। वहीं, 349 रुपये के पुराने प्लान में 4G डेटा की सीमा रोजाना 2GB थी।
इसके अलावा जियो ने 3,999 रुपये का सालाना प्लान भी पेश किया (Additionally, Jio has also introduced an annual plan for ₹3,999.) है, जिसकी वैधता 365 दिन होगी। इसमें पूरे साल अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलेगी। पुराने 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान में 4G डेटा प्रतिदिन 2.5GB तक सीमित था।
कंपनी ने अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 15 और 25 रुपये के 5G ऐड-ऑन पैक भी पेश (The company has also introduced 5G add-on packs priced at ₹15 and ₹25 for additional features.) किए हैं। इनकी वैधता क्रमशः एक और दो दिन होगी। वहीं, 50 रुपये का नाइट डेटा पैक 26 नवंबर से उपलब्ध होगा। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G-5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नए 399 और 3,999 रुपये वाले प्लान तथा 25 रुपये का ऐड-ऑन 24 नवंबर से उपलब्ध हो चुके हैं। जियो के इस नए ऑफर से उन ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत (This new offer from Jio can benefit those customers who need more internet data.) रहती है।







