Breaking News Ujjain: महाकाल के दरबार में आस्था का महासैलाब; उज्जैन में एक दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, गर्मी की छुट्टियों में टूटा रिकॉर्ड
Breaking News Ujjain: दुनिया भर में मशहूर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गर्मी की छुट्टियों की वजह से भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार और रविवार के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अकेले रविवार को एक लाख से ज़्यादा भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। भीड़ लगातार बढ़ रही है।







