बवाल: सरकारी हैंडपंप पर निजी पंप डालने का आरोप, ग्रामीण परेशान जिले में लगभग 50 प्रतिशन यही हो रहा
सिंगरौली/सरई। ग्राम पंचायत बरका में सरकारी हैंडपंप में निजी पंप डालकर इस्तेमाल किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, सार्वजनिक पेयजल के लिए लगाए गए हैंडपंप का निजी उपयोग होने से आसपास के लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
18 अगस्त को ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच और निजी पंप हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने सरई तहसील क्षेत्र के अन्य सरकारी हैंडपंपों की भी जांच कराने की मांग की है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि निजी पंप किसकी अनुमति से लगाया गया।
अब आप बताए क्या आप के क्षेत्र में भू सरकारी हैंडपंप को बैरिकेट कर प्रसनल किया गया है।







