IOCL Recruitment: सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका; IOCLने 1450 अप्रेंटिस पदों पर मांगे आवेदन, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Follow Us

Advertisement

IOCL Recruitment: सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका; IOCLने 1450 अप्रेंटिस पदों पर मांगे आवेदन, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए ट्रेड (Trade for Panipat Refinery & Petrochemical Complex) और टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice)  के 1,450 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online application process) 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

 

इच्छुक उम्मीदवार (Interested candidates)  12 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट (official website)  iocl.com पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के ट्रेड (Recruitment for both technical and non-technical trades) और डिसिप्लिन में प्रशिक्षण (Training in discipline) दिया जाएगा।

 

IOCL Recruitment Details

​कुल पद: 1450 पद

पदों का विवरण

  • ​टेक्नीशियन अप्रेंटिस (केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) के कुल 757 पद हैं।
  • ​ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर और अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट) के कुल 588 पद हैं।
  • ​डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर और स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) के 73 पद हैं।
  • ​सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 30 पद (पानीपत और नई दिल्ली लोकेशन के लिए) हैं।
  • ​ट्रेड अप्रेंटिस अकाउंटेंट के 02 पद शामिल हैं।

 

श्रेणी के आधार पदों का वर्गीकरण

अनारक्षित वर्ग (Unreserved category) के लिए 637, ओबीसी (NCL) के लिए 392, एससी के लिए 276, ईडब्ल्यूएस के लिए 145 और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के लिए 58 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

​शैक्षणिक योग्यता : कक्षा 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में ITI, 3 साल का डिप्लोमा धारक (Diploma holder) और किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation in any subject)  (BA, BSc, BCom) करने वाले आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य (A minimum of 50 percent marks in educational qualifications is mandatory.) है। एससी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।  पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य  (Degrees or diplomas obtained through correspondence or distance education are valid.) नहीं होंगे।

 

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

​चयन प्रक्रिया : कोई लिखित परीक्षा आयोजित (No written examination was conducted.) नहीं की जाएगी। चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट (Merit list prepared based on…)  से होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Subsequent document verification) और प्री-एंगेजमेंट मेडिकल टेस्ट पास (Pre-engagement medical test passed) करना होगा।

 

 

कितना मिलेगा वेतन: 12 महीने (1 वर्ष) की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (Apprenticeship training for the duration) पर रखा जाएगा और इस दौरान उन्हें हर महीने नियम के अनुसार वजीफा (Stipend) भी दिया जाएगा इसके अलावा उम्मीदवारों को दुर्घटना बीमा (Apart from this, accident insurance is also provided to the candidates.) , 1 वर्ष में 32 दिन सामान्य अवकाश (32 days of ordinary leave) और 12 दिन आकस्मिक अवकाश का लाभ मिलेगा। तकनीकी ट्रेड के अप्रेंटिस को सुरक्षा उपकरण (Safety equipment for trade apprentices) जैसे हेलमेट और सुरक्षा जूते उपलब्ध कराए (Safety shoes were provided.) जाएंगे। आवास या मकान किराया भत्ता (Housing or House Rent Allowance)  (एचआरए) नहीं दिया जाएगा।

 

 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
  • आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026, शाम 5 बजे
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट जारी होने की संभावित तारीख 20 अगस्त
  • दस्तावेज सत्यापन की संभावित अवधि 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026
  • पात्रता तय करने की तिथि 31 जुलाई 2026

 

#

Related News

July 19, 2026

July 19, 2026

July 19, 2026

July 19, 2026

July 19, 2026

July 19, 2026

Leave a Comment