सिवनी: मानव अधिकार संगठन और मीडिया के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 04 फर्जी पत्रकार छपारा पुलिस की हत्थे चढ़े……

By Ramesh Kumar

Published on:

सिवनी

सिवनी: सिवनी जिले के छपारा में मानव अधिकार संगठन और मीडिया के नाम पर डरा कर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जहां 4 लोग एक SUV कार में बजाज और होंडा शोरूम में जाकर अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथों पकडाए हैं। जिनमे शंकर लाल पटेल, हीरालाल डेहरिया, यशवंत सिंह रमेश मरावी शामिल है–सिवनी

ये भी पढ़े :Summer Vegetables: भीषण गर्मियों में इन बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है चौलाई भाजी, जरूर करें सेवन

बजाज शोरूम संचालक को डराते धमकाते हुए कहा कि हमें शोरूम का रिकॉर्ड चैक करने की अथॉरिटी है अगर यहां मानव अधिकार का हनन होता पाया गया तो शोरूम सीज़ कर देंगे। बजाज शोरूम में रिकॉर्ड चैक कर शोरूम को सीज़ करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के बाद यह होंडा शोरूम में जाकर वैसे ही डरा धमकाकर पैसे की डिमांड कर रहे थे। बजाज शोरूम संचालक की शिकायत पर सभी 04 आरोपियों के खिलाफ धारा 384,34, 188 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े :LPG Gas Rates 2024: 5 मई को सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर…! अब 1050 रुपए की जगह 524 रुपए में मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर, यहां देखें पूरी बुकिंग प्रक्रिया

Leave a Comment