2025 Honda SP160: नए फीचर्स और कीमत में मामूली बढ़ोतरी, अभी बुक करें
2025 Honda SP160 लॉन्च : Honda ने SP160 को नए अवतार में लॉन्च किया है। इस स्टाइलिश बाइक में कई कमाल के नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा पावरट्रेन में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। नई 2025 Honda SP160 की कीमत भी मौजूदा मॉडल से 4,000 रुपये ज़्यादा है।
2025 Honda SP160 की कीमत
2025 Honda SP160 सिंगल-डिस्क और डुअल-डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 1.22 लाख रुपये और डुअल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1.28 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
अपडेट किए गए फीचर्स
नई 2025 Honda SP160 में फीचर्स अपडेट के तौर पर नया 4.2-इंच TFT क्लस्टर जोड़ा गया है। यह डिस्प्ले Honda के RoadSync ऐप को सपोर्ट करता है। इसके जरिए राइडर्स टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट और म्यूजिक प्लेबैक जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नई होंडा SP160 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। नई SP160 के फ्रंट फेसिया में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। हालांकि, बाइक के ओवरऑल लुक में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। नई होंडा SP160 अब सिर्फ चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जिसमें रेडिएंट रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक कलर शामिल हैं। इसमें अब OBD2B स्टैंडर्ड वाला नया इंजन दिया गया है। 2025 होंडा SP160 पावरट्रेन नई SP160 बाइक में 162.71cc, एयर-कूल्ड इंजन ऑप्शन मिलता है। हालांकि, इस इंजन के पावरट्रेन में मामूली बदलाव देखने को मिलते हैं। नया इंजन अब 14.8Nm का टॉर्क जरूर जनरेट करता है। जबकि पावर आउटपुट थोड़ा कम होकर 13bhp हो गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
माइलेज
2025 होंडा SP160 बाइक करीब 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिंग फोर्क और रियर में मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 177 mm का बेहतरीन है।
वहीं, इसकी लंबाई 261 mm है। इसकी वजह से राइडर्स को होंडा SP160 चलाने में काफी सुविधा होती है। मार्केट में इसका मुकाबला TVS अपाचे 160 से है। अगर आप भी नए साल में बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो होंडा SP160 पर विचार कर सकते हैं।