MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित युगपुरुष आश्रम में 5 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। देर शाम 8 अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। चाचा नेहरू अस्पताल में फिलहाल 38 बच्चों का इलाज चल रहा है। जबकि 6 बच्चे आईसीयू में हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। देर शाम कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह मध्य प्रदेश का पहला आश्रम है जहां मानसिक रूप से बीमार बच्चों की देखभाल की जाती है। इन बच्चों की देखभाल के लिए कोई लोग उपलब्ध नहीं हैं। सीआरएस फंड से इस संस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
दरअसल, इंदौर के युगपुरुष आश्रम में बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। जिसके बाद आश्रम के संचालक ने 12 बच्चों को इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल भेजा। इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को हुई और उन्होंने जांच के आदेश दिए। इस पूरे मामले में अब तक पांच बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।