रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना ; शराबी पिता ने नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

By NTN

Published on:

रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना ; शराबी पिता ने नाबालिक बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार
ADS

Crime News : एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 30 जून की सुबह दूसरे के घर घरेलू काम करने गई थी।

घर पर 12 साल की बेटी और 10 और 5 साल के दो बेटे थे। शाम 6:30 बजे जब वह काम से घर लौटी तो नाबालिग ने अपने पिता को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। लड़की ने बताया कि उसके पिता देवराज कैवर्त्य दोपहर 3 से 4 बजे के बीच शराब के नशे में घर आए और उसे एक अलग कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाने में आरोपी पिता देवराज कैवर्त्य (36) के खिलाफ धारा 376 (3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

NTN

Leave a Comment