राज्य उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा भगोरिया
Bhopal News: भोपाल भगोरिया पर्व को राज्य उत्सव के मनाया जाएगा। अन्य जनजातीय त्योहार भी सरकार मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को जनजातीय देव लोक महोत्सव के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास आपके(Chief Minister’s residence) लिए समर्पित है। यह आवास जनता का घर है। जनजातीय समाज में गोंडी, कोरकू, भीली, भिलाला भाषा सहित कई भाषाएं हैं। हमें भले ही इन भाषाओं के शब्द नहीं आते, लेकिन इनमें से प्रेम का रस टपकता है।
CM ने कहा कि हमारे लिए अभी कोई election का समय नहीं है, लेकिन मैं इस प्रेम की गंगा(ganga of love) और परंपरा-संस्कृति के आनंद में खुद और आप सभी को डुबकी लगवाना चाहता हूं। हमारे सभी तीज-त्योहार अहम हैं। इनमें भी जनजातीय महोत्सवों का अपना आनंद है। भगोरिया का विशेष महत्त्व है। यह हमें जीवन की खुशियों का अहसास कराता है।
कलाकारों को दी जाएगी राशि
CM ने कहा, यहां आए हर जनजातीय कलाकार के खाते में 5-5 हजार रुपए डाले जाएंगे। 946 कलाकारों के खातों में 46 लाख ट्रांसफर किए जाएंगे। 3000 रुपए के मान से प्रति पेसा ग्राम सभा को राशि देंगे। इस तरह 3.47 करोड़ से ग्राम सभाएं देवस्थानों का विकास कर पाएंगी।
जिसे कहोगे, बना देंगे जनप्रतिनिधि
मंत्री विजय शाह(Minister Vijay Shah) ने कहा, आदिवासियों को चुनाव के पहले सीएम हाउस(CM House) बुलाया जाता था। इस पर CM ने कहा कि अगले चुनाव में आप जिसे कहोगे उसे जनप्रतिनिधि तय कर देंगे। आयोजन के बाद CM ने मीडिया से कहा, नाम निचले स्तर से मंगाए जाएंगे। आयोजन में केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, मंत्री नागर सिंह चौहान भी मौजूद थे।