BlueSky : एलन मस्क की क्यों बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है खास वजह

Share this

BlueSky : जैक डोर्सी ने एक समय लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप ट्विटर बनाया। जिसे एलोन मस्क ने खरीदकर उसका नाम एक्स कर दिया। अब डोर्सी ने आम यूजर्स के लिए BlueSky ऐप लॉन्च कर दिया। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे ट्विटर से टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। पहले इसमें एक इनविटेशन बेस्ड प्लेटफॉर्म था। जिसमें शामिल होने के लिए एक इनवाइट कोड की आवश्यकता थी। अब आप साइन अप किए बिना सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Also Read : Kartik की फिल्म ‘Bhool Bhulaiya 3’ में विद्या बालन की धमाकेदार एंट्री

ऐप में क्या है खास ?

यह ऐप बिल्कुल ट्विटर जैसा दिखता है। जिसे जैक डोर्सी ने अपनी खुद की कंपनी 2021 में बनाई। इसमें आपको जल्द ही लेबलिंग फीचर दिया जाएगा। यह सेवा किसी संगठन को लेबल निर्दिष्ट करेगी। इससे पोस्ट की प्रामाणिकता को सत्यापित करना आसान हो जाएगा। BlueSky के जरिए कोई भी एक-दूसरे से बात कर सकता है। इसे शुरुआत में ट्विटर से जोड़ा जा सकता था, लेकिन अब ये ऐप पूरी तरह से फ्री है। इसके लॉन्च के बाद से ऐप को 1 मिलियन से अधिक यूजर मिल चुके हैं।

Also Read : UPI Scam कैसे करते हैं फ्रॉड, जानिए कैसे खुद को रखे सुरक्षित

एलन मस्क की क्यों बढ़ी समस्या ?

BlueSky ऐप पूरी तरह से मुफ़्त है। इसमें आपको ट्विटर की तरह ही सुविधाएं मिलेंगी। ये ऐप आम जनता के लिए उपलब्ध हो गई। जिससे एलन मस्क की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है। इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

News Desk
Author: News Desk

2 thoughts on “BlueSky : एलन मस्क की क्यों बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या है खास वजह”

Leave a Comment