Breaking News: नौसेना की दो अफसरों ने ‘पॉइंट नीमो’ पर फहरा दिया तिरंगा

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

नौसेना की दो अफसरों ने ‘पॉइंट नीमो’ पर फहरा दिया तिरंगा

Breaking News: भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर डिलना के. और रूपा ए.ने पृथ्वी की सबसे रिमोट लोकेशन ‘पॉइंट नीमो’(‘Point Nemo’) पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। आइएनएसवी तारिणी पर सवार दोनों अफसरों ने पॉइंट पर तिरंगा फहराया। नौसेना(navy) ने एक्स पर जारी बयान में बताया कि केरल की डिलना और पुड्डुचेरी की रूपा का इस पॉइंट(point) पर पहुंचना बेहद खास है। यह साहस और एडवेंचर(adventure) स्पिरिट का जीता-जागता प्रमाण है।

दोनों अफसरों(both officers) ने 2 अक्टूबर, 2024 को गोवा से ‘नाविका सागर परिक्रमा-2’ मिशन शुरू किया था। वे 22 दिसंबर को न्यूजीलैंड(New Zealand) के लिटेल्टन पोर्ट पहुंचीं। वहां से इस महीने(this month) की शुरुआत में फॉकलैंड द्वीपों के पोर्ट स्टेनली की ओर सबसे लंबी यात्रा (करीब 5,600 समुद्री मील) करते हुए आइएनएसवी तारिणी ‘पॉइंट नीमो’ पहुंचा।

दोनों अफसरों ने उस इलाके(locality) से पानी के सैंपल जुटाए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियनोग्राफी(National Institute of Oceanography) इन सैंपल का विश्लेषण करेगा। इससे समुद्री जैव विविधता और पानी की रासायनिक संरचना का डेटा मिलेगा। यह महासागरीय रिसर्च(Research) में मददगार होगा। नविका सागर परिक्रमा-2 मिशन के तहत भारतीय नौसेना दुनिया(indian navy world) के ऐसे रिमोट जलक्षेत्रों में पहुंच रही है, जहां अब तक कोई नहीं गया है।

पॉइंट नीमो(point nemo) को दुनिया का सबसे दूरस्थ समुद्री क्षेत्र माना जाता है। दक्षिणी प्रशांत महासागर(southern pacific ocean) का यह क्षेत्र अंटार्कटिका से 1674, डूसी आइलैंड से 1666 और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन(wellington) से करीब 2980 मील दूर है। पॉइंट नीमो को यानों और उपग्रहों का कब्रिस्तान भी कहा जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष एजेंसियां निष्क्रिय यानों, उपग्रहों और अंतरिक्ष स्टेशनों को गिराने के लिए करती हैं।

नौसेना(navy) की दोनों महिला अफसरों का मिशन फिलहाल जारी है। इसके तहत वे 240 दिन में 23,400 समुद्री मील की यात्रा करेंगी। इस दौरान 4 महाद्वीपों और 3 महासागरों को पार करेंगी। वे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,(Australia, New Zealand,) फॉकलैंड द्वीप और दक्षिण अफ्रीका होती हुईं गोवा लौटेंगी। यह यात्रा(Travel) दुनिया(World) को भारतीय नौसेना(Indian Navy)की ताकत से भी रू-ब-रू भी कराती है।

Leave a Comment