BYD Seal EV : अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में टेस्ला और BYD के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। टेस्ला भारत में एंट्री की तैयारी कर रही है। वहीं वैश्विक बाजार में एक बेहद लोकप्रिय होने वाली इलेक्ट्रिक सेडान BYD सील भारत में 5 मार्च को लॉन्च होगी। इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से है। यह कार एलन मस्क की कंपनी की कार से पहले भारतीय सड़कों पर नजर आएगी।
Also Read : मार्केट में जल्द तहलका मचाएगी 5 डोर वाली Mahindra Thar.e, देखें फीचर्स
सिंगल चार्ज में 570 KM की रेंज
पहले से ही दो इलेक्ट्रिक वाहन, अटो 3 SUV और ई6 SUV बेचती है। इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक कार 82.5 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित होगी। एक बार फुल चार्ज होने पर यह गाड़ी 570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह कार महज 5.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
BYD Seal की कीमत और फीचर्स
BYD की आने वाली इलेक्ट्रिक सेडान का वजन 2,055 किलोग्राम है। इसे 150kW तक की चार्जिंग स्पीड पर चार्ज किया जा सकता है। यह कार महज 37 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। यह एक डुअल मोटर AWD वैरिएंट भी लॉन्च होने की संभावना है। यह मॉडल फुल चार्ज पर 520 किलोमीटर की रेंज देगा। इसमें 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में लगभग 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किए जाने की संभावना है।
1 thought on “टेस्ला को मात देने आ गई BYD Seal EV, सिंगल चार्ज में 570 KM की रेंज”