Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीति में मनुष्य की अच्छाइयों और बुराइयों के बारे में बताया गया है। आपके लिए क्या अच्छा है और आपको किन चीजों से दूर रहने की जरूरत है, इसके बारे में आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीतियों के माध्यम से पर्याप्त जानकारी दी है। उनका मानना है कि अगर इंसान इन चीजों से दूरी नहीं बनाएगा तो वह हमेशा समस्याओं से घिरा रहेगा। आइये देखते हैं क्या हैं —Chanakya Niti
ये भी पढ़े :Coin: आपके पास भी है 10 पैसे का सिक्का..! एक झटके में पा सकते हैं हजारों रुपये, जाने कैसे
ऐसी महिलाएं
आचार्य चाणक्य ने ऐसी महिलाओं को भी गलत बताया है जो सिर्फ अपने काम से काम चलाती हैं और घर में किसी की बात नहीं सुनती हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अपने परिवार को साथ लेकर नहीं चलतीं. ऐसी महिलाओं से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है जो पति, बच्चों और माता-पिता के बारे में भी नहीं सोचतीं। ऐसी महिलाएं खुद के साथ-साथ अपने साथ जुड़े लोगों को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
धन नष्ट होने के बारे में सोचना
ऐसे लोग जो हमेशा पैसे के बारे में ही सोचते हैं यानी कि उन्हें सिर्फ पैसा खोने का डर रहता है और इस वजह से वो जरूरी कामों में भी खर्च करने से दूर भागते हैं। ऐसे लोग हमेशा कठिनाइयों से घिरे रहते हैं, क्योंकि वे अपने धन को अच्छे कार्यों में नहीं लगा पाते हैं। ऐसे लोगों का पैसा उनके जाने के बाद दूसरे लोग इस्तेमाल करते हैं। इसलिए अनावश्यक खर्च न करें, बल्कि जहां आवश्यक हो वहां खर्च करें।
दुखी व्यक्ति
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि हमें ऐसे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो हमेशा परेशानियां गिनाते हैं और हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से आप पर नकारात्मकता हावी होने लगती है और आप कुछ भी अच्छा नहीं सोच पाते। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना ही बुद्धिमानी है जो हमेशा दुख के बारे में बात करते हैं।
ये भी पढ़े :Bollywood: बॉलीवुड हीरोइन के लिए देश छोड़ भारत आया ये विदेशी एक्टर!