Google की गिनती भारत की टॉप टेक्नोलॉजी कंपनियों में होती है। यह आपके अनुभव को अनुकूलित करने के लिए लगातार प्रयास करता है। इसी ट्रेंड को जारी रखते हुए गूगल ने अपने लॉगिन और साइनअप पेजों में बदलाव किए हैं। मिडिया रिपोर्ट के उताबिक गूगल ने करीब छह साल बाद अपने साइन-इन और साइन-अप पेज पर विजुअल्स में बदलाव किया है। यह नया लुक ज्यादा आधुनिक है और इसे मटेरियल डिजाइन 3, जिसे मटेरियल यू भी कहा जाता है।
अगले सप्ताह लाइव होगा डिज़ाइन
- Google पिछले कुछ समय से अपने साइन-इन पेज पर एक नया बैनर दिखा रहा है।
- जो दर्शाता है कि उपयोगकर्ताओं को एक नया लॉगिन पेज मिलेगा।
- बैनर पर लिखा था ‘जल्द आ रहा है नए रूप में’।
- अपने साइन-इन पेज को और अधिक आधुनिक रूप और अनुभव को बेहतर बनाने का काम कर रही है।
- अगले दो हफ्तों में पुन: डिज़ाइन किया गया Google साइन-इन पेज दिखना शुरू हो जाएगा।
- नया इंटरफ़ेस वेब और मोबाइल उपकरणों पर भी दिखाई देगा।
Google का नया साइन-इन पेज
- यूजर्स अपडेटेड इंटरफेस को वेब और मोबाइल डिवाइस पर देख पाएंगे।
- यह बदलाव वर्कस्पेस एडमिन और पर्सनलाइज्ड यूजर्स दोनों के लिए काम करेगा।
- नए डिजाइन का रोलआउट पहले ही शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे दुनिया भर के यूजर्स इस तक पहुंच पाएंगे।
- गूगल साइन-इन पेज 4 मार्च तक पूरा होने वाला है।
- यूजर अगर ब्राउज़र के पुराने संस्करण का उपयोग कर रहे हैं तो नया पेज नहीं दिखेगा।