Electric Vehicle : इलेक्ट्रिक वाहन को भारतीय ज्यादा पसंद करते हैं, और देश में मांग भी ज्यादा है। लेकिन कीमत के कारण लोग कारें नहीं खरीदते हैं। वहीं अब केंद्र समेत कई राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर जोर दे रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1 लाख रुपये और टू व्हीलर खरीदने पर 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी देगी।
सरकार ने इस नीति को अक्टूबर 2022 में लागू किया था। अब इस पॉलिसी को 2027 तक बढ़ा दिया गया है। सरकार की नीति का लक्ष्य 2 लाख Electric Vehicle पर सब्सिडी देना है। इतना ही नहीं सरकार लोगों को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर 12 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। वहीं इलेक्ट्रिक बसों पर 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
Tata Motors ने लॉन्च की नई Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन
सरकार ने इस इलेक्ट्रिक वाहन नीति के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। इस बजट में सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है। जबकि इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये का बजट रखा है। सरकार के मुताबिक 2023 तक राज्य की सड़कों पर सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही नजर आएंगी।