हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के सीएम, सीएम पद की ली शपथ

Share this

Hemant Soren : झारखंड में नया नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. हाल ही में जेल से रिहा हुए हेमंत सोरेन ने गुरुवार को तीसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले बुधवार को चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया।

करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड की कमान संभाली है। सोरेन को 31 जनवरी को भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

जमीन घोटाले के आरोप के बाद 31 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से ठीक पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, सोरेन को पिछले महीने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी गई थी और 28 जून को रिहा कर दिया गया था। चंपई सोरेन ने 3 जुलाई 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब 4 जुलाई को हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

NTN
Author: NTN

Leave a Comment