मुश्किल है यहां से जिंदा लौटना!

Share this

ब्राजील के इस स्नेक आइलैंड पर रहने वाले सापों की गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के रूप में होती है। कहा जाता है कि ब्राजील में सांपों के काटने से होने वाली 100 मौतों में 90 लोगों की मौत का जिम्मेदार यही स्नेक आइलैंड है। इस आइलैंड पर लोगों के आने-जाने पर ब्राजील की सेना ने प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि एक बार जो इस खतरनाक सांप द्वीप पर पहुंच जाता है। वह जिंदा वापस नहीं आ पाता। द्वीप पर आप हर 10 फीट पर 10 सांप देख सकते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार ब्राजील का यह आइलैंड शुरू से ऐसा नहीं था। यहां पहले बहुत कम सांप पाए जाते थे। धीरे-धीरे यहां सांपों की तादाद बढ़ी है। बताया जाता है कि यहां स्थित ‘इल्हा द क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड’ तट के पास बने लाइट हाउस में नौ सेना का एक कर्मचारी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। वह भी परिवार सहित यहां के गोल्डन पिट वाइपर सांपों का शिकार बन गया।

Awanish Tiwari
Author: Awanish Tiwari

Leave a Comment