monsoon news : भोपाल. देश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। आइएमडी के अनुसार रविवार तक आधे से ज्यादा देश को मानसून ने कवर कर लिया है। मप्र में भोपाल (bhopal) समेत 27 जिलों में मानसून पहुंच गया। दो दिन में पूरे प्रदेश में छा जाएगा। 21 जून को प्रदेश में डिंडोरी समेत छह जिलों से मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया था।
monsoon news : एक ही दिन में 800 किमी से अधिक हिस्से तक पहुंचा
छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, गुजरात और झारखंड में यह आगे बढ़ा है। मप्र में रविवार सुबह तक 30 से अधिक शहरों में बारिश हुई। मानसून की रफ्तार ऐसी रही कि एक ही दिन में 800 किमी से अधिक हिस्से को कवर कर लिया। सुबह से धूप-छांव के बीच भोपाल में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा बादलों ने पूरी कर दी। रात 8.45 बजे से झमाझम बूंदें बरसीं और गर्मी काफूर होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिन भोपाल समेत कई शहरों में बारिश की संभावना है।
रात भर में आगे बढ़ा मानसून
प्रदेश में 21 जून को डिंडोरी के रास्ते प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। तब से यह आगे बढ़ रहा था। प्रदेश के कई शहरों में शनिवार रात से रविवार सुबह तक बारिश हुई। धार, उज्जैन में 1 इंच से अधिक तो खरगोन में पौन इंच से अधिक बारिश हुई। मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने मानसून के आगमन का ऐलान कर दिया।
इन जिलों में पहुंचा
आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली।
ये भी पढ़े : UGC-NET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI टीम पर आज बिहार के नवादा में हमला किया गया