MP News : शाजापुर जिला अस्पताल परिसर में अवैध तरीके से आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा था। इसके लिए अस्पताल परिसर में अस्थायी केंद्र संचालित किया जा रहा था। यह केंद्र काफी समय से संचालित था। यह मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा तो सोमवार को नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की और मौके से कंप्यूटर, दस्तावेज और अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।
MP News : अवैध संचालित आधार सेंटर पर बड़ी कार्यवाई
नायब तहसीलदार ने बताया कि यहां अवैध तरीके से आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सूचना मिली है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच की जा रही है। जो भी स्थिति होगी, उसके अनुरूप कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल कंप्यूटर और प्रिंटर समेत अन्य सामान जब्त कर सेंटर को हटा दिया गया है।
BSA ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गोल्ड स्टार 650, जाने कीमत
इस घटना में जिला अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। यह सेंटर लंबे समय से यहां संचालित हो रहा था। लेकिन जिला अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण परिसर में अवैध कब्जा हो गया है। इसके अलावा अवैध दस्तावेज बनाकर लोगों से अवैध धन वसूला जाता है। यहां से तैयार अवैध दस्तावेजों के दुरुपयोग की भी आशंका है। ऐसी शिकायतें काफी समय से सामने आ रही थीं।