MP News : जंगली हाथियों के आतंक से एक मौत और कई गंभीर

By News Desk

Published on:

MP News : जंगली हाथियों के आतंक से एक मौत और कई गंभीर

MP News : मध्य प्रदेश के मानपुर वन परिक्षेत्र के बड़ारी गांव में जंगली हाथियों ने आतंक मचाते हुए सुबह 06 बजे वृद्धा को घायल कर दिया। उसके बाद एक अन्य महिला घायल और वृद्ध महिला नान बाई पति प्रहलाद सिंह (52) की अपने पिता सहित मृत्यु हो गई। वहीं सम्मू पनिका (55) गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में घायलों को मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Also Read : Bharat Jodo Nyay Yatra में 6 मार्च तक शामिल रहेंगे कमलनाथ

MP News : गांव में हाथियों ने मचाया आतंक

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी जंगली हाथी ने महिला की कमर को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हादसे में मानपुर अस्पताल में इलाज करा रही बुजुर्ग महिला खेल पनिका को कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में 108 ईएमटी मोस्ताक खान ने बताया की सूचना मिलते ही वे तुरंत दलबल के साथ गांव पहुंचे। वहीं दोनों घायलों को तुरंत मानपुर अस्पताल ले जाया गया। महिला को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जंगली हाथियों का लगातार आतंक जारी

आपको बता दें की गुरुवार को शहडोल सीमा से लगे ग्राम सन्ना बिसनपुरवा के जंगल में आतंक मचा रहे जंगली हाथी को वन कर्मियों ने खदेड़ा। रातभर भागने के बाद हाथी फिर मानपुर से 5 किमी दूर बड़ारी गांव पहुंचा और उसी गांव के दो लोगों को घायल कर दिया। वहीं बुधवार को उक्त आतंकित हाथी ने मानपुर तहसील के पास एक खेत में वृद्ध अरुणोदय पयासी की जान ले ली थी। इसके बाद से इन जंगली हाथियों ने मानपुर इलाके को अपना निशाना बना लिया है और लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं।

1 thought on “MP News : जंगली हाथियों के आतंक से एक मौत और कई गंभीर”

Leave a Comment