MP NEWS : ससुराल नहीं गई तो पति ने पत्नी को मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

By Awanish Tiwari

Published on:

ससुराल नहीं गई तो पति ने पत्नी को मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

नई ताकत न्यूज़
MP NEWS  सतना. जिले के चित्रकूट थाना के रजौला स्थित मायके से पत्नी ससुराल नहीं गई तो पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि सुविता पति चंदा मवासी 35 वर्ष कई माह से अपने मायके रजौला में पिता के साथ रहती है। जबकि पति मझगवां थाने के पिंडरा में रहता है। गुरुवार दोपहर चंदा अपने ससुराल रजौला आया था। उसने सुविता से पिंडरा चलने के लिए कहा पर पत्नी मानी। वह टालमटोल कर पिता के साथ जंगल लड़की काटने चल दी। आक्रोशित होकर पति ने अपने ससुर से कुल्हाड़ी छीन लिया और पत्नी पर प्रहार कर दिया। हमले में पत्नी के सिर व हाथ पर गंभीर चोट आई है। गहरे जम देख पति फरार हो गया। घायल महिला को मायके वालों ने अस्पताल पहुंचा है।

Leave a Comment