सिंगरौली में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

By NTN

Published on:

सिंगरौली में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ

Singrauli News : सिंगरौली मे नीति आयोग ने गुरुवार से ‘सम्पूर्णता अभियान’ शुरू किया है। इसमें देश भर के नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। देश के सभी 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गये। 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलने वाले तीन महीने के इस व्यापक अभियान का लक्ष्य सभी आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है।

अभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया वही उन्होंने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी और हितलाभ का वितरण किया।

NTN

Leave a Comment