Pots: गर्मी के दिनों में हर घर में आपको एक चीज जरूर देखने को मिलेगी और वह है मटका। गर्मी के दिनों में घरों में मटके का इस्तेमाल बढ़ जाता है। यूं तो मटका एक जल संचय करने वाली वस्तु मात्र है लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका बहुत महत्वपूर्ण और विशेष स्थान माना गया है-Pots
ये भी पढ़े :Recipe: घर पर बनाए स्वादिष्ट और क्रंची आलू सिगार रोल, बच्चे और बड़ों दोनों को आएगा बेहद पसंद
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में मटका जरूर होना चाहिए। हालांकि, लोग इस बारे में कम ही जानते हैं कि घर में कौन सा मटका रखना सही रहता है। मिट्टी के बर्तन मिट्टी के रंग और काले रंग में आते हैं। मिट्टी के रंग के बर्तन रखना तो अच्छा है लेकिन क्या आप घर में काले रंग के बर्तन रख सकते हैं आइए आज इसके बारे में जानते हैं।
घर में काले रंग का मटके रखने से क्या होगा?
- घर में काला मटका रखने से कई फायदे होते हैं। अगर घर में काला मटका रखा जाए तो घर की नकारात्मकता जल्दी दूर हो जाती है और घर पर बुरी शक्तियों या बुरी नजर का असर नहीं होता है। अगर कुछ बुरा होने वाला हो तो भांड फूट जाता है |
- घर में मटका रखना वास्तु की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। मटका घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। साथ ही इससे घर का वास्तु दोष भी नष्ट हो जाता है। वहीं, अगर आप घर में काला मटका रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं।
ये भी पढ़े :Tomato Recipes: टमाटर से बनाएं ये टेस्टी और स्वादिष्ट रेसिपी…..