Price of Petrol and diesel: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में वही कीमतें लागू होंगी जो 16 मार्च को थीं. फिर देश की ओएमसी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की. जानकारों के मुताबिक चुनाव के बाद कच्चे तेल की कीमत में इसी तरह की गिरावट देखने को मिल सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कितनी हो गई है–Price of Petrol and diesel
कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई। खाड़ी तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल 1 फीसदी की तेजी के साथ 82.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले एक महीने में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में 7.70 फीसदी की गिरावट देखी गई है. 26 अप्रैल के बाद से ब्रेंट क्रूड ऑयल 7 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो गया है |
वहीं अमेरिकी कच्चे तेल यानी डब्ल्यूटीआई की कीमत में 1.11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और कीमत 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. करीब एक महीने में अमेरिकी तेल की कीमत में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखी गई है. इसका मतलब है कि WTI में करीब 6 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है।
पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमत (Petrol-Diesel Price Today)–
शहर | पेट्रोल | डीजल |
कोलकाता | 103.94 रुपए | 90.76 रुपए |
चेन्नई | 100.75 रुपए | 92.34 रुपए |
नई दिल्ली | 94.72 रुपए | 87.62 रुपए |
लखनऊ | 94.65 रुपए | 87.76 रुपए |
घर बैठे जाने पेट्रोल-डीजल के दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं….