Ramayana : रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘Ramayana’ को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। यह फिल्म काफी समय से अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह से निर्देशक की बातचीत चल रही है। जिसे अब कथित तौर पर शूर्पणखा के रूप में चुना गया है।
Read Also : PM Vishwakarma Scheme 2024 पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को ये मिलेगा लाभ
रणवीर किरदारों से होंगे अलग
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। नितेश तिवारी ने अभिनेता को एक उच्चारण विशेषज्ञ से मिलवाया। वे दोनों अब रणवीर के उच्चारण और संवाद वितरण पर काम कर रहे हैं। वहीं संवाद विभाग के लिए एक अलग टीम बनाई है। अब तक निभाए रणवीर के सभी किरदारों से अलग उन्हें दिखाना चाहते हैं।
Read Also : Madhya Pradesh में सूरज की किरणों से बिजली बनाने वालों की संख्या अब 11 हजार 300 पार
चर्चा में कौन है एक्टर ?
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। जहां सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी। वहीं विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। अभी तक नितीश तिवारी या रणबीर कपूर की ओर से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
1 thought on “Ramayana : जानिए कौन है शूर्पणखा बनने वाली सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस?”