Singrauli News: छूही खदान धसकने से एक महिला सहित दो की मौत, तीन घायल

By Ramesh Kumar

Published on:

Singrauli News
ADS

Singrauli News: गढ़वा थाना क्षेत्र के हरमा गांव के समीप खैरहनी पहाड़ी में छूही खदान धसकने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला एवं दो पुरूष शामिल हैं। वही एक किशोरी व महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में चल रहा है। यह घटना बुधवार शाम को बतायी जा रही है। सभी मृतक एवं घायल चितरंगी थाना के ग्राम गांगी नटवाही टोला के हैं। वही घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है–Singrauli News

जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी नौडिहवा क्षेत्र के हरमा गांव स्थित वन अभ्यारण्य चौकी के समीप खैरहनी के पहाड़ी में बुधवार की शाम करीब 4 बजे चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम गांगी निवासी डेढ़ दर्जन महिलाएं एवं पुरूष के साथ छूही खोदने पहुंची हुई थी। छूही खोदते समय अवैध छूही खदान धस गई और खदान के अन्दर छूही खोद रहे कृष्णा कोल पिता सोनई कोल उम्र 38 वर्ष, सीमा देवी केवट पति रामगणेश केवट उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर ही मलवे के नीचे दबने से मौत हो गई। वही पूजा केवट पिता अमृतलाल केवट उम्र 16 वर्ष एवं कुशुुमकली केवट पति रामसेवक केवट उम्र 36 वर्ष घायल हैं।

वही एक बालक भी मंगला कोल पिता समारू कोल भी चपेट में आ गया था। सभी घायलों का इलाज चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गढ़वा टीआई अनिल पटेल, नौडिहवा चौकी प्रभारी उदय चन्द करिहार सहित अन्य स्टाफ घटना स्थल पहुंच जेसीबी मशीन से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। करीब 3 घण्टे तक पुलिस रेस्यू करने में लगी रही।

सभी घायल एवं मृतक गांगी गांव के हैं। खैरहनी से गांगी गांव की दूरी 2 किलोमीटर है। दोनो गांव के बीच सीमा सोन नदी है। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मृतक एवं घायलों के परिजन भारी संख्या में पहुंच गये। वही जिस वक्त यह हादसा हुआ बाहर अन्य छूही लेने महिला खड़ी थी। जहां खदान धसते ही अन्दर बाहर चीखपुकार मच गई। मौके से हरमा गांव के लोग भी पहुंच रहात एवं बचाव कार्य में जुट गये। पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अन्य लोगों की जान बचाई जा सकी है।

इस संबंध में नौडिहवा चौकी प्रभारी उदय चंद्र करिहार ने बताया कि खैरहनी में छूूही खदान धसकने से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों को चोटे आई हैं। जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। खदान में करीब एक दर्जन से अधिक लोग गये हुये थे………

ये भी पढ़े :Lok Sabha Elections: मोदी की गठबंधन सरकार से देश को मिल सकता है अभूतपूर्व लाभ!

Leave a Comment