singrauli news : बांध में नहा रहीं दो बहनों की जल समाधि

By Awanish Tiwari

Published on:

मोरवा थाना क्षेत्र के झिंगुरदा बस्ती की घटना, पूरे बस्ती में पसरा मातम

सिंगरौली । मंगलवार को मोरवा थाना क्षेत्र के झिंगुरदा बस्ती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे बस्ती में मातम पसरा है।

जानकारी अनुसार विजय सिंह गोड़ निवासी झिंगुरदा बस्ती की 7 वर्षीय पुत्री ईशा सिंह अपनी 3 वर्षीय छोटी बहन आकांक्षा सिंह के साथ दोपहर 1 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर स्टॉप डैम में नहाने गई थी। जहां बरसात के कारण 7 फीट तक पानी बढ़ा हुआ था। जिस कारण दोनों मासूम की डूब कर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी कुछ घंटे बाद उसकी मां को लगी।

तब वह उन्हें ढूंढते हुए स्टॉप डैम के करीब पहुंची तो बच्चों के कपड़ों को डैम के नजदीक पाया। कुछ समय तक तलाश करने पर मॉ को बच्चों का शव डैम में दिखा। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह दोनों को बचाने के उद्देश्य से बाहर निकाला पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा गठित टीम भी मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर कार्यवाही में जुट गई। बताया जाता है कि विजय सिंह गोड़ की कुल तीन बेटियां थी। अब दो बेटियों की मौत से परिवार सदमे में है।

Leave a Comment