Summer Vegetables: भीषण गर्मियों में इन बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सक्षम है चौलाई भाजी, जरूर करें सेवन

By Ramesh Kumar

Published on:

Summer Vegetables
Click Now

Summer Vegetables: गर्मियों में लोग हरी सब्जियां खाना बहुत पसंद करते हैं. हरी सब्जियां और साग, सब्जियां आपको स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती हैं। गर्मियों में चौलाई की सब्जी भी बाजार में उपलब्ध होती है। बाजार में चौलाई की सब्जी हरे और लाल रंग में उपलब्ध होती है। इसमें कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं।

चौलाई में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चौलाई का साग खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह शरीर को संक्रमण से भी बचाता है। यह साग कम से कम 10 से 15 बीमारियों को खत्म करने में सक्षम है—-Summer Vegetables

पेट संबंधी रोगों में कारगर

चौलाई के साग में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह पेट दर्द और ऐंठन की समस्या से भी राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, फाइबर के कारण यह वजन नियंत्रित करने में भी कारगर है।

एनीमिया का उपाय

चौलाई के साग में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे यह खून की कमी को दूर करता है। यह खून को तेजी से बनाने में सहायक है। जिससे महिलाओं में एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है। इसमें रक्त शुद्ध करने वाले गुण भी होते हैं।

चौलाई आंखों की रोशनी बढ़ाती है

चौलाई के साग में विटामिन ए पाए जाने के कारण यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करने से आंखों के रोग दूर हो जाते हैं।

डायबिटीज का खतरा कम होगा

चौलाई के साग में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाले गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह दिल की बीमारियों से बचाता है। इतना ही नहीं, चौलाई में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने के गुण भी मौजूद होते हैं। यह मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है।

ये भी पढ़े :Food: कुकीज, आइसक्रीम, चिप्स, पिज्जा, पास्ता जैसी चीजों से परहेज करके आप इन बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-

Leave a Comment