Honda एक समय भारतीय यूजर की पहली पसंद थी। जिसके सेडान की मांग सबसे ज्यादा थी। भारत में सेडान कारों की शुरुआत मारुति एस्टीम से हुई। इस सेगमेंट को होंडा सिटी जैसी कारों ने लोकप्रिय बनाया है। एक समय था जब होंडा सेडान के लिए महीनों का इंतजार करना पड़ता था। अब बाजार में सेडान सेगमेंट में कई और कारें आ गई हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इनमें हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्कोडा प्रमुख हैं।
क्यों पिछड़ रही है Honda City ?
देश में स्टाइलिश लुक, लेटेस्ट फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सेडान की डिमांड है। होंडा सिटी और होंडा सिविक दिखने में अच्छे हैं, लेकिन 5-स्टार रेटिंग के साथ वे नवीनतम सुविधाओं और सुरक्षा में पीछे हैं। इसके चलते देश में सेडान कारों के शौकीन यूजर दूसरी गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं।
Also Read : X पर इन्हें मिलेगा ऑडियो और वीडियो कॉल, पढ़े पूरी खबर
होंडा सिटी की पिछले महीने बिक्री में गिरावट
वहीं पिछले महीने में होंडा सिटी शीर्ष 10 सेडान की बिक्री सूची में आठवें स्थान पर थी और इसे केवल 1123 ग्राहक मिले। जनवरी 2024 में होंडा सिटी की बिक्री में साल-दर-साल 45 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सबसे बड़ी समस्या यह है कि 2023 से इसकी बिक्री में गिरावट जारी है। 2024 के पहले महीने में भी लोगों को यही संकेत देखने को मिल रहे हैं। अब होंडा सिटी को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं।
2 thoughts on “Honda की इस कार का बिक्री में आई भारी गिरावट, पहले थी लोगों की पसंद”